फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः स्कूल बस में चढ़ गए अराजक तत्व, तमंचा लहराया, कुछ छात्रों  को पीटा

Thu, 12 May 2022 11:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

घटना से स्कूल बस में बैठे शिक्षक एवं बच्चे भयभीत हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर अज्ञात युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन एवं टैगोर नगर के बीच में बृहस्पतिवार की दोपहर  कुछ मनबढ़ युवक एक स्कूल बस में तमंचा लेकर चढ़ गए और किसी छात्र को ढूंढने लगे, लेकिन वह नहीं मिला तो परिखरा निवासी कुछ छात्रों की पिटाई कर दी।

विज्ञापन


इसके बाद दहशत फैलाने के लिए बस में तमंचा लहराते हुए फायरिंग की। संयोग अच्छा रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। घटना से स्कूल बस में बैठे शिक्षक एवं बच्चे भयभीत हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर अज्ञात युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 बताया जा रहा है कि बॉडीहरोड थाना क्षेत्र के परिखरा गांव निवासी छात्र सागरपाली स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं। इनसे शहर के मोहल्ले के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार  की दोपहर 1:30 बजे पुलिस लाइन एवं टैगोर नगर के बीच स्कूल बस पहुंची तो 6-7 मनबढ़ युवक तमंचा लेकर बस में चढ़ गए और परिखरा निवासी 2-3 छात्रों को पीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद तमंचा लहराते हुए फायरिंग की। कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन  घटना से स्कूल बस में बैठे शिक्षक एवं बच्चे दहशतजदा थे।  इस बीच आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस भी पहुंच गई  लेकिन इसके पूर्व अराजक तत्व फरार हो गए थे।

शहर कोतवाल परवीन कुमार सिंह ने बताया कि असलहा नहीं लहराया गया और न ही गोली चलाई गई है।  मारपीट भी नही हुई है। बच्चों में आपसी विवाद हुआ था। पीड़ित के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें