फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक केंद्र पर प्रतिदिन कम से कम 600 कुंतल की हो खरीद: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गेहूं खरीद पर जिलाधिकारी अदिति सिंह की पैनी नजर है। वह रोज इसकी समीक्षा कर रही हैं। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि गेहूं के भंडारण में अगर कोई समस्या आ रही है तो तत्काल अपने एसडीएम से संपर्क कर आसपास के किसी सरकारी भवन में गेहूं सुरक्षित कर लें। किसी भी हालत में कहीं भी गेहूं भींगने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

गेहूं खरीद से जुड़े अधिकारियों के साथ रविवार की देर शाम वर्चुअल मीटिंग में उन्होंने कहा कि प्रत्येक कांटे पर 300 कुंतल की खरीद की जाए। प्रत्येक केंद्र पर प्रभारी द्वारा 600 कुंतल गेहूं की खरीद प्रतिदिन हो जानी चाहिए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया है कि अप्रैल महीने में जो टोकन क्रय करने से छूट गए हैं उनका भी रोस्टर बनाकर किसान को फोन से अवगत कराकर प्राथमिकता पर खरीद की जाए। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि अब तक जिले में 75 क्रय केंद्रों पर 4508 किसानों से कुल 25021 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है और इसके सापेक्ष 3332.74 लाख का भुगतान भी किया जा चुका है। उधर, गेहूं खरीद के लिए 75 केंद्रों के अलावा किसानों की सुविधा के लिए 10 और नए क्रय केंद्र की स्वीकृति जिलाधिकारी ने दे दी।
-----------------------
डिप्टी आरएमओ व एआर कोऑपरेटिव को चेतावनी
बलिया। समीक्षा में खरीद की प्रगति ठीक नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ व एआर कोऑपरेटिव को चेतावनी निर्गत करने का आदेश दिया। यह भी कहा कि अगर अगले दो दिन में खरीद की प्रगति तेज नहीं हुई तो एआर कोऑपरेटिव को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी जाए। कहा कि खरीद से जुड़े सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें