फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने पूर्व प्रधान के घर पर हमला बोला, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में रविवार की शाम चुनावी रंजिश को लेकर निर्वाचित प्रधान और जिला पंचायत सदस्य व इनके समर्थकों ने पूर्व प्रधान के घर पर हमला कर दिया। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने निर्वाचित प्रधान धर्मेंद्र राजभर और जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह सहित कुल 16 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि एक भिटिया चट्टी पर पूर्व प्रधान राजेश यादव का घर है और उसी में यूपी बड़ौदा बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलता है। रविवार की शाम को यहां निर्वाचित प्रधान धर्मेंद्र राजभर और जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह के साथ दर्जन भर से अधिक पहुंचे हमलावरों ने घर का फाटक तोड़कर ग्राहक सेवा केंद्र में रखे सामान तथा लैपटाप को तोड़ दिया। इसके अलावा मौजूद लोगों की पिटाई कर दी।
इसमें पूर्व प्रधान के पिता जगदीश यादव (70), जितेंद्र राम (27), राम इकबाल (70), प्रीतम यादव (21) और रवि प्रजापति (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित जगदीश यादव का कहना है कि हम लोग किसी तरह भाग करके बोलेरो में छिप गए तब जाकर हम लोगों की जान बची। हमलावरों ने एक स्कूटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। ग्राहक सेवा केंद्र से एक लैपटॉप और कुछ रुपये लेकर चले गए।
विज्ञापन

जगदीश यादव की तहरीर पर पुलिस ने निर्वाचित प्रधान धर्मेंद्र राजभर और जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह सहित कुल 16 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। सूचना पर उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव के अलावा सिकंदरपुर, खेजुरी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। इस बाबत क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि दोषियों को कत्तई बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें