फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट व आरटीपीसीआर लैब रविवार तक शुरू कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर वहां कोविड मरीजों के लिए हुई तैयारियों का जायजा लिया। जिले में आए ऑक्सीजन प्लांट को लगाए जाने के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ आरटीपीसीआर लैब के निरीक्षण के दौरान उसे जल्द चालू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वेंटिलेटर के संचालन को लेकर अस्पताल प्रशासन से जरूरी जानकारी लेने के बाद कमिश्नर श्री पंत ने बताया कि कुछ चिकित्सक व टेक्निकल स्टॉफ ट्रेनिंग करके आए हैं। कुछ उपकरण नहीं थे, जो आने वाले हैं। उसके बाद वेंटिलेटर चालू हो जाएगा। हालांकि, मैन पावर की कमी जरूर है, जिसको पूरा कराया जा रहा है।
लैब के संचालन शुरू करने को लेकर कमिश्नर ने पूछा तो अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आरटीपीसीआर लैब का ट्रायल चल रहा है। रविवार तक यहां कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी ली। कहा कि जितना जल्द हो इसे भी चालू कर लिया जाए। रविवार तक तो हर हाल में यह शुरू हो जाए। इस दौरान जिलाधिकारी अदिति सिंह भी रहीं।
विज्ञापन

---------------------
वाहन की व्यवस्था कर भिजवाया शव
बलिया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में दो मरीज कमिश्नर से मिले। उनकी समस्याओं को उन्होंने सुना और जरूरी आश्वासन दिया। वहीं, एक व्यक्ति का रोना सुन कमिश्नर ने उनसे बात की। शव वाहन के इंतजार की बात सामने आने पर कमिश्नर ने तत्काल शव वाहन की व्यवस्था कर शव को भिजवाया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ प्रवीण वर्मा, सीएमएस डॉ बीपी सिंह समेत अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें