फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में कोरोना महामारी से बेहाल लोगों को सरकार द्वारा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जानने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बांसडीह क्षेत्र के विभिन्न सरकारी अस्पतालों का भ्रमण किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने मरीजों, तीमारदारों व स्वास्थ्यकर्मियों से बात कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

बांसडीह विधान सभा क्षेत्र के बेरुआरबारी, मनियर, रेवती और बांसडीह के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का नेता प्रतिपक्ष ने निरीक्षण किया। इन अस्पतालों में उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से बात कर समस्या को जानने का प्रयास किया। यही नहीं उन्होंने अस्पतालों के डॉक्टरों व अन्य कर्मियों से भी बात कर खामियों की जानकारी ली। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी गांवों तक फैल गई है। हर स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की आवश्यकता है। गांवों में दवाओं का युद्ध स्तर पर वितरण होना चाहिए। कहा कि जहां भी मेडिकल उपकरण और अन्य सुविधाओं की कमी है, उन्हें दूर करने का प्रयास करूंगा। कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र व समूचे जनपद की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत करा चुका हूं और पुन: कराऊंगा। बोले, हम लोगों को मरते नहीं छोड़ सकते। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि यह समय आपदा का है, आप सभी अपने अपने गांवों में लोगों का सहयोग करें। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने स्वास्थ्य कर्मियों की हौसलाअफजाई भी की। इस मौके पर सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, हरेंद्र सिंह, संकल्प सिंह, बिहारी पांडेय, मंडलु सिंह, बसंत राजभर, उपेंद्र सिंह, शिवनारायण राय, अरविंद यादव, विनय गोंड, रामशंकर यादव, विजय यादव, उमेश राय, अवधेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें