फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के प्रयास पर अस्पतालों में पहुंचा वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। विधायक सुरेंद्र सिंह के प्रयास पर छह दिन बाद कोरोना का टीका क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को पहुंचा। लेकिन कम मात्रा में होने के कारण अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाने वालों की भारी भीड़ के चलते अव्यवस्था उत्पन्न हो गई। सोनबरसा अस्पताल में तो भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। बावजूद इसके टीका के अभाव में सैकड़ों लोगों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम विधायक श्री सिंह सीएमओ के कार्यालय में पहुंचकर बैरिया विधानसभा क्षेत्र में कोरोना का टीका नहीं भेजवाने का कारण पूछा। तब सीएमओ ने बताया कि स्टॉक में कोरोना का टीका नहीं है। तब विधायक ने कहा स्टॉक दिखाइए, स्टॉक में 100 वायल टीका मिला। जिससे एक हजार लोगों को टीका लगाया जा सकता था। तब विधायक ने सीएमओ को खूब खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद मंगलवार की देर शाम कोरोना का टीका भेजवाया गया। 209 लोगों के लिए कोटवां में, 100 लोगों के लिए श्रीनगर, 100 लोगों के लिए दुबेछपरा, 100 लोगों के लिए सोनबरसा के लिए टीका भेजवाया गया। टीका आने की सूचना पर टीका लगवाने के लिए सभी अस्पतालों में भीड़ जुट गई। भीड़ के अनुपात में टीका कम होने के कारण अव्यवस्था उत्पन्न हो गई लिहाजा अस्पताल प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें