फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेम्पो और बोलेरो की टक्कर में एक छात्र की मौत, आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के नवरतनपुर चट्टी के समीप सोमवार की रात करीब 10 बजे छात्रों से भरी टेंपो और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें एक छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दस छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल छात्रों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट कोर में भर्ती होने के लिए दौड़ में भाग लेने के लिए उभांव थाना क्षेत्र के करीब एक दर्जन छात्र रिजर्व टेंपो में सवार होकर बलिया के लिए जा रहेे थे। जैसे ही टेंपो नवरतनपुर चट्टी के समीप पहुंचा, सिकंदरपुर से बेल्थरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद टेंपो और बोलेरो वहीं पलट गए। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में छात्र कृष्ण कुमार (19), छात्र प्रवीण कुमार (18) पुत्र ज्ञानचंद निवासी गौरी सोनाडीह, नीरज मौर्य (17) पुत्र मुन्ना मौर्य निवासी सोनाडीह, संदीप मौर्य (16) पुत्र मुन्ना मौर्य निवासी दोथगांव, मुन्ना लाल (17) पुत्र प्रमोद निवासी बालबघार, सोनू कुमार (18) पुत्र मोहन लाल निवासी बालबघार, सत्यजीत देव (17) पुत्र सकल राजभर निवासी हल्दी रामपुर, मनीष गौड़ (18) निवासी हल्दी रामपुर, सुनिल यादव (18) पुत्र अमरजीत यादव निवासी हल्दी रामपुर मठिया, विशाल मौर्य (17) पुत्र तारकेश्वर मौर्य निवासी पशुहारी व नीतीश कुमार (16) पुत्र बृजभान यादव निवासी सोनाडीह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने छात्र कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस टेंपो और बोलेरो को पुलिस थाने लेकर आई। बताया जा रहा है कि यह सभी छात्र डीएभी इंटर कॉलेज के थे, जो एनसीसी केडैट कोर में 27 अगस्त को होने वाली भर्ती में दौड़ में शामिल होने के लिए बलिया आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें