टीडी काॅलेज चौराहे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
बजरंग दल और आरएसएस को हिंदू आतंकवादी संगठन कहे जाने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को टाउन डिग्री कालेज चौराहे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का पुतला फूंका। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक मनीष राय छोटू ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। ऐसे व्यक्ति को इतने बड़े गरिमामय पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो बजरंग दल का प्रदर्शन और होगा।
वहीं जिला सहसंयोजक हर्षित दुबे ने इसकी कड़ी शब्दों में निंदा की और सिद्धा रमैया से माफी मांगने की अपील की। इस मौके पर सत्यम गुप्ता, चंद्रगुप्त मौर्य, नीरज वर्मा, विशाल कुमार आदि रहे।