फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिया विधायक ने गरीब ब्राह्मण की बेटी की कराई शादी, किया कन्यादान

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के खपड़िया बाबा आश्रम में निर्धन कन्या का विवाह कराते बैरिया विधायक सुरेंद्र सिं - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया/लालगंज। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के एक गांव की गरीब ब्राह्मण कन्या की शादी स्वजातीय युवक से अपने खर्च पर कराई और कन्यादान भी किया। खपड़िया बाबा के आश्रम में शादी सम्पन्न होते ही वर व वधू दोनों को साधू संतों ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत बैरिया के एक गांव की लड़की को उसके एक रिश्तेदार ने गैर बिरादरी के युवक से शादी के लिए बिहार के कटिहार पहुंचा दिया था। जब उक्त युवती को पता चला तो वह भाग निकली और 300 किमी पैदल चलकर तीन दिन पूर्व चांदपुर स्थित विधायक के आवास पर पहुंची और आपबीती बताई। विधायक ने बगल के गांव शुभनथही के एक संभ्रांत ब्राह्मण परिवार के घर युवती को रखवाया। निकटवर्ती सिताब दियारा के गरीबा टोला के एक सम्मानित ब्राह्मण परिवार में सुयोग्य वर से विधायक ने लड़की की शादी दो दिन पहले तय की। रविवार को खपड़िया बाबा के आश्रम में हिंदू रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से शादी हुई। विधायक ने खुद कन्यादान किया। इस शादी में शुभनथही निवासी अरुण मिश्र ने भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई। विधायक की ओर से दोनों पक्षों के लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें