फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूमकर बरसी अदरा की बदरी

Wed, 22 Jun 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
धान की रोपाई
विज्ञापन
 अदरा नक्षत्र चढ़ते ही मानसून की जोरदार बारिश ने पूरे जिले को सराबोर कर दिया। बारिश के साथ ही लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली साथ ही किसानों के चेहरे खिले गए। मंगलवार की दोपहर बाद से आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया, रिमझिम फुहारों के साथ बारिश शुरू हुई जो रुक-रुक कर रातभर होती रही।
विज्ञापन


बारिश से धान की नर्सरियों में जान आ गई। किसान खरीफ की खेती में जुट गए। पिछले दो सालों से सूखे से जूझ रहे किसानों को इस साल अच्छी बारिश की संभावना जगी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए किसान बड़े पैमाने पर धान की खेती पर जोर देने लगे हैं। मौसम विभाग पटना के निदेशक एके सेन ने बताया कि मानसून सक्रिय हो गया है। अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार हैं।


 मानसूनी बारिश के दस्तक देने के साथ बुधवार को किसान अपने खेत में लगे नर्सरी को देख रहे थे वहीं धान की रोपाई के लिए खेत तैयार करने में लग गए। किसानों का मानना है कि इस बरसात के बाद खेतों में पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाएगा। सिकंदरपुर के किसान रामअवध यादव बताते हैं मानसून की पहली बरसात काफी बढ़िया रही है। अब धान की रोपाई खेत तैयार होने का इंतजार कर रही है। सलेमपुर निवासी किसान रामकरन सिंह बताते है कि किसानों ने धान की नर्सरी रोपाई की लिए यह बारिश काफी लाभदायक साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें