फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आईजीआरएस मूल्यांकन में आजमगढ़ रेंज अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में आजमगढ़ रेंज ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। दिसंबर में आजमगढ़ रेंज की सभी प्रमुख पुलिस इकाइयों ने शत प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम रैंक हासिल किया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार डीआईजी रेंज आजमगढ़ को निर्धारित 120 में से पूरे 120 अंक मिले हैं। एसएसपी आजमगढ़ को 125 में से 125 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं मऊ और बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षकों ने भी 135 में से 135 अंक हासिल कर शत-प्रतिशत प्रदर्शन दर्ज किया है। खास बात यह है कि सभी इकाइयों को समान रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, गुणवत्ता, फीडबैक और आवेदक की संतुष्टि की कसौटियों पर आजमगढ़ रेंज की इकाइयों का प्रदर्शन बीते कुछ महीनों से काफी बेहतर रहा है।
विज्ञापन

डीआईजी आजमगढ़ रेंज सुनील कुमार सिंह ने इस उपलब्धि को पूरी टीम के समर्पण, ईमानदार कार्यशैली और निरंतर निगरानी का परिणाम बताया। कहा कि आगे भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें