घायल बदमाशों द्वारा पुलिस हिरासत में अपना नाम नितिश यादव, निवासी नवादा थाना भीमपुरा, आशीष यादव निवासी विसुनपुर बलेसर, दीलीप यादव उर्फ राका निवासी कटया थाना भीमपुरा, राहुल वर्मा निवासी वार्ड नंबर पांच बेल्थरा रोड बताया तथा उन्होने यह भी बताया कि मेरा एक साथी आनंद वर्मा निवासी डुमरी थाना रामपुर मऊ उम्र मौके फरार हो गया, जिसकी पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाशों द्वारा 13 दिसंबर को बेल्थरा रोड कस्बा में आयुष यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घायल बदमाश नितिश यादव, आशीष यादव उर्फ सतीश यादव, दिलीप यादव उर्फ राका तीनों शूटर हैं, जिन्होंने घटना को अंजाम दिया है, सीसी टीवी कैमरे में दिख रहे थे। सभी घायलों का सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।
अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।