रतसर। सीएचसी प्रभारी डॉ. राकिफ अख्तर के नेतृत्व में मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएचसी परिसर से रैली निकालकर नई जनसंख्या नीति के प्रति लोगों को जागरूक किया।
डॉ. अख्तर ने कहा कि बढ़ती आबादी पर अंकुश के लिए प्रजनन दर पर नियन्त्रण की जरूरत है। दो बच्चों के जन्म के बीच अंतर रखने से भी प्रजनन दर में कमी के साथ महिलाओं का स्वास्थ्य भी बेहतर रखा जा सकता है। बीपीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि जनसंख्या नीति में जन्म दर को प्रदेश में 2026 तक 2.1 प्रतिशत और 2030 तक 1.9 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर बीसीपीएम अनिल कुमार, गोपाल जी पाण्डेय, धनेश पाण्डेय अरूण शर्मा, पियुष बाबू, सुमित सिन्हा, अजय कुमार, अशफाक भाई सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।