हाईस्कूल की परीक्षा में जिले प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली चांदनी चौहान को मिठाई खिलाकर खुशी क
इंदरपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को श्री नरहेजी इंटर काॅलेज नरहीं नगरा ने सम्मानित किया। विद्यालय के शिक्षकों व प्रबंध समिति के सदस्यों ने छात्र छात्राओं को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। टाॅप टेन की सूची में 4 वां स्थान पाने वाली नरही निवासी गोपाल शर्मा की पुत्री सोनाली शर्मा ने कहा कि इस कामयाबी के पीछे माता-पिता का आशीर्वाद व गुरुजनों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। सोनाली के साथ सम्मानित होंने वाले छात्रों में हाईस्कूल की निकहत अंसारी, सुनीता, आफरीन निका चौहान व इंटरमीडिएट की अक्षरा सिंह, लव दीक्षित, मधु, सोनाली रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद, प्रदीप कुमार मिश्र, शिक्षक पृथ्वीपाल सिंह, अरुण गुप्ता, श्रवण, ज्ञानेंद्र यादव, सुगन राम मौजूद रहे।
बेल्थरारोड : जीएमएएम इंटर कॉलेज की कक्षा दसवीं की छात्रा सपना वर्मा ने जिले की टॉप टेन सूची में नवां स्थान प्राप्त किया है।
जयप्रकाश नगर: क्षेत्र के श्री नरहरि बाबा इंटर कॉलेज कर्ण छपरा की छात्रा जीतांजलि ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में चौथा स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि जीतांजलि शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है। डॉ. श्याम कुमार सिंह, दिनेश कुमार गहलौत, जीवछ सिंह, गणेश दत्त मिश्रा, अखिलेश कुमार यादव एवं देवेंद्र यादव थे।
नगरा : सुभावती देवी इंटर कॉलेज की छात्रा शीतल यादव ने हाई स्कूल की परीक्षा में जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। नगर पंचायत नगरा के भगमलपुर वार्ड दो निवासी योगेंद्र यादव की पुत्री है।
भीमपुरा : यूपी बोर्ड की ओर से जारी हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में इब्राहिमपट्टी स्थित दुब्बर कृषक इंटर काॅलेज सिऊरी की सोनम यादव ने 94.5 प्रतिशत अंक पाकर जनपद के टाप टेन सूची में चौथा स्थान हासिल कर विद्यालय सहित जिले का नाम रोशन किया है। सोनम के पिता वीरेंद्र यादव पेशे से किसान हैं। प्रधानाचार्य हरिवंश यादव, नरसिंह यादव, वीरबहादुर यादव, धीरेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।