फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं किया सड़क जाम

Tue, 14 Jun 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा मार्ग पर मंगलवार को अपराह्न अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर अंकुश  लगाने के लिए महिलाओं ने फरसाटार चट्टी नगरा-बेल्थरा मार्ग पर सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर  दिया। जाम की खबर सुनते ही मौके पर पहुंचे उभांव थानाध्यक्ष नन्हें राम  सरोज ने प्रभावी कार्रवाई का भरोसा देकर जाम समाप्त कराया। जाम के चलते करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। 
विज्ञापन



फरसाटार गांव  की चट्टी क्षेत्र के कई गांवों की महिलाएं मंगलवार को एकत्रित हो गई। इस  दौरान महिलाओं ने नगरा मार्ग को जाम कर दिया। महिलाओं का कहना था कि अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की दिशा में पुलिस तथा आबकारी विभाग नाकाम  साबित हो रहा है।

अवैध शराब की बिक्री एवं उसके सेवन से कितने परिवार  बर्बाद हो गए। साथ ही युवा पीढ़ी नशे के लत की शिकार हो रही है। ऐसे में  महिलाओं को खुद हथियार उठाना पड़ेगा। जाम की सूचना के कुछ देर बाद पहुंचे  नन्हें राम सरोज ने अभियान चलाकर शराब की बिक्री पर नकेल कसने का भरोसा  दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें