फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 14 Jun 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के औंदी गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को कोटे की दूकान को निलंबित करने के लिए जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नायब तहसीलदार के कर्मचारियों ने एक महिला की पिटाई कर दी। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया और वे नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन


महिला ने नायब तहसीलदार समेत दो पर मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी। महिला का आरोप है कि कोतवाल ने मेरा मेडिकल भी नहीं कराया और न ही मेरा केस दर्ज किया। उधर, जबकि तहसीलदार ने भी महिला समेत 10 के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज करा दिया। 


औंदी ग्राम के ग्रामीणों ने गांव के महिला कोटेदार के खिलाफ रसड़ा तहसील परिसर में मंगलवार की सुबह 10 बजे  धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कोटेदार के साथ तहसील  के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर नायब तहसीलदार के कर्मचारियों ने एक महिला की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद  ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीण तहसील से नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंच गए। पीड़ित महिला मराछी देवी कोतवाली में तहरीर देकर नायब तहसीलदार और एक अज्ञात के खिलाफ मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाने लगी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

उधर, तहसीलदार मिथिलेश त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत 10 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शिकायत के बाद भी मेरा मेडिकल कराना भी जरूरी नहीं समझा और मेरा केस दर्ज नहीं किया।

जबकि नायब तहसीलदार का केस दर्ज कर लिया। वहीं इस संबंध में रसड़ा कोतवाल ने अपना बचाव करते हुए कहा कि महिला का आरोप संदिग्ध लग रहा था इसकी जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें