फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरस्त रही औड़िहार-छपरा डीएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के औडि़हार-डोभी खंड के पैच डबलिंग कार्य के अंतर्गत औडि़हार एवं डोभी स्टेशनों पर स्टेशनों पर इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर जनपद से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन के बंद करने के लिए आदेश जारी किया गया है। इसी क्रम में रविवार को औडि़हार-छपरा डीएमयू ट्रेन निरस्त किया गया।
विज्ञापन

सुबह में छपरा-औडि़हार डीएमयू संचालित रही। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि 30 सितंबर से पांच अक्तूबर तक बलिया-वाराणसी सिटी-बलिया (05169-05170) अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन निरस्त रहेगा। छह अक्तूबर को वाराणसी सिटी-बलिया (05170) अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन निरस्त रहेगा। सात को बलिया-वाराणसी सिटी (05169) अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन निरस्त रहेगा। तीन अक्टूबर को छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा (05111-05112) इंटरसिटी विशेष एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें