फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छह साल की मासूम को चॉकलेट का झांसा देकर दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता ने सिकंदरपुर थाने में तहरीर देकर गांव के एक किराना दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

साथ ही प्रधान पर आरोपी पक्ष की ओर से समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है। मामले से संबंधित वीडियो भी पुलिस को पीड़ित पिता की ओर से सौंपा गया है। जिसमें आरोपी बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहा है।
तहरीर के अनुसार गाेंडा जिला निवासी की छह वर्षीय पुत्री का ननिहाल सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में है। आरोप है कि बच्ची बगल में स्थित किराना दुकान पर चॉकलेट लेने गई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान दुकानदार ने चॉकलेट और मिठाई का झांसा देकर बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया।
पीड़ित पिता का दावा है कि घटना से संबंधित वीडियो क्लिप भी उपलब्ध है। तहरीर में ग्राम प्रधान पर आरोपी के पक्ष में होने तथा पीड़ित परिवार पर समझौते के लिए दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पिता ने पुलिस से मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने तथा छह वर्षीय बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया में बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें