फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नरही थाने में पहुंचे दो फरियादी, शिकायत का नहीं हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नरही थाने में आयोजित समाधान दिवस में थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह के समक्ष दो शिकायतें पहुंचीं, लेकिन किसी का मौके पर समाधान नहीं हो सका। दोनों मामले जमीन की पैमाइश से संबंधित थे।
विज्ञापन

पिपराकलां निवासी अभिषेक उपाध्याय ने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 15 स्थित उनकी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है और वह पैमाइश के लिए तीन साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं चौरा गांव निवासी परशुराम सिंह ने बताया कि बासथाना मौजा में तीन भाइयों की जमीन की पैमाइश के लिए वह दो साल से परेशान हैं। दोनों मामलों को राजस्व टीम को सौंप दिया गया।
पूर के पकड़ी थाना परिसर में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां पांच फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। पुलिस और राजस्व टीम ने सभी पांच मामलों का निस्तारण करने का दावा किया। कुछ शिकायतें पूर्व में आयोजित तहसील समाधान दिवस से संबंधित थीं। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक कार्रवाई की। दूसरा शनिवार होने के कारण राजस्व विभाग के बड़े अधिकारी मौजूद नहीं रहे। थाना प्रभारी और संबंधित हल्का लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


बेल्थरारोड के उभांव थाना परिसर में चार प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि दो शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी होने के कारण निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई। एसएचओ दिनेश पाठक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया।
गड़वार थाना समाधान दिवस में राजस्व संबंधी पांच शिकायतें पहुंचीं। इनमें एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
-
चार थानों में पहुंची 13 शिकायतें, तीन का मौके पर समाधान

बलिया। जिले के 22 थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर निस्तारण का प्रयास किया। पूर, बेल्थरारोड, गड़वार और नरहीं थाना क्षेत्रों में कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निस्तारण के लिए सौंपा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें