एटीएस की दस्तक की सूचना से जनता में चर्चाओं का दौर जारी रहा। जानकारी के अनुसार अयोध्या मंदिर को लेकर पाकिस्तानी आतंकी से संपर्क के तार तलाशने कई जिलों में छापेमारी की कार्रवाई की गई। बलिया उनमें से एक रहा हालांकि पुलिस इस बात से इन्कार करती रही और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करती रही।
क बार फिर जिले में एटीएस की दस्तक को लेकर अफवाह उड़ रही है। इसे लेकर कोई भी अधिकारी पुष्ट नहीं कर रहा है। पूरे दिन इसे लेकर चर्चा होती रही। बताया जा रहा कि पड़ोसी जनपद बलिया में एटीएस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की है। हालांकि एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने कहा कि जिले में एटीएस के आने की कोई सूचना नहीं है। अफवाह उड़ाई जा रही है। बलिया में आने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
लोग अफवाहों से बचें। अयोध्या मंदिर को उड़ाने की साजिश में पाकिस्तानी आतंकी अब्दुला रहमान की गिरफ्तारी व उसके पास मिले हैंड ग्रेंड के बाद एटीएस पूछताछ के आधार पर आजमगढ़ मंडल के कई जिलों में छापेमारी की। सोमवार को भी जिले में एटीएस के आमद की सूचना थी। एटीएसए किस तरफ और कहां गई इसकी जानकारी देने वाला कोई नहीं है लेकिन चट्टी और चौराहों पर इसे लेकर चर्चा होती रही।