जिले में नोटों से भरे एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है। शादी-विवाह के सीजन एटीएम से लोग जरूरत पड़ने पर रात को भी पैसा निकाल रहे है लेकिन सुनसान होने के कारण वे अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
ऐसे में एटीएम की सुरक्षा में गार्ड न होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्हें भय सताता है कि एटीएम से पैसा निकाल कर निकलते समय शरारती तत्व छीन न लें। पहले रात को एटीएम की सुरक्षा में गार्ड तैनात होते थे लेकिन अब वह गायब हैं।
यहां तक कि कई एटीएम के सीसीटीवी कैमरा भी कुछ जगहों पर खराब है, जिससे उसकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे है। बैंक की तरफ से एटीएम की सुरक्षा के लिए गार्ड लगाए जाते है लेकिन अब वह गायब है। हालत यह है कि एक साथ कई कई लोग पैसे निकालने के लिए एटीएम बूथ के अंदर प्रवेश कर जा रहे थे।
जिले में विभिन्न बैंकों के 250 एटीएम है, जिसमें 90 नगर क्षेत्र के अंदर है। जिला अग्रणी प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि अब ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। एटीएम के अंदर किसी तरह की हरकत होने पर संबंधित बैंक के ब्रांच मैनेजर तक सूचना पहुंच जाती है।
रात 9:22 बजे-जगदीशपुर अनुसूचित बस्ती मार्ग
-एसबीआई की एटीएम रात के समय एक व्यक्ति पैसा निकालते हुए मिले। वह भी बार-बार बाहर देख रहे थे कि कोई बाहर से देख तो नहीं रहा है। एटीएम के बाहर सुरक्षा गार्ड का पता नहीं था। सीसीटीवी कैमरा चल रहा था, यह स्पष्ट नहीं हो सका।
रात : 9:28 बजे-चित्तू पांडेय चौराहा
चित्तू पांडेय चौराहे से स्टेशन जाते समय बैंक आफ इंडिया का एटीएम है। चौराहे पर रात आठ बजे तक पुलिस रहती है लेकिन उसके बाद उसकी सुरक्षा राम भरोसे है। इस पर गार्ड का पता नहीं था। कोई अंदर बाहर करें कोई टोकने वाला भी नहीं दिखा। मुख्य मार्ग होने के कारण हमेशा खतरा बना रहता है।
9:38 बजे-मवेशी अस्पताल मार्ग
मवेशी अस्पताल मार्ग पर बैंक आफ बड़ौदा का एटीएम लगा हुआ है। इसमें एक व्यक्ति पैसा निकाल रहा था। इस स्थल पर भी एटीएम की सुरक्षा गार्ड नहीं था। ऐसे में रात को पैसा निकालने वालों के अंदर भय भी बना रहता है।
9.48 बजेओक्डेनगंज चौकी के सामने
ओक्डेनगंज चौकी के सामने यूको बैंक का एटीएम पूरी तरह से सुना पड़ा हुआ था। एटीएम के अंदर मशीने चल रही थी लेकिन कोई उसकी सुरक्षा में तैनात दिखाई नहीं दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि पुलिस के भरोसे एटीएम को छाेड़ दिया गया है। लोगों को रात को धनराशि निकालते समय अधिक डर लगता है।
एटीएम में यह होने चाहिए इंतजाम
-एटीएम में सीसीटीवी कैमरा आन रहना चाहिए।
-एटीएम में गार्ड की ड्यूटी चौबीस घंटे होनी चाहिए।
-एटीएम चौबीस घंटे खुलना चाहिए।
-एटीएम का रास्ता सीधा होना चाहिए।
अमर उजाला लाइव: समय 9.28 बजे, नगर के चित्तू पांडेय चौराहा के समीप स्थित बिना किसी सुरक्षा के स
अमर उजाला लाइव: समय 9.28 बजे, नगर के चित्तू पांडेय चौराहा के समीप स्थित बिना किसी सुरक्षा के स