फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 11 लाख खर्च होने के बाद भी पूरा नहीं हुआ पंचायत भवन

विज्ञापन
लगभग पांच साल से अधूरा पड़ा पडरी का पंचायत भवन।संवाद
विज्ञापन
पांच साल का समय, 11 लाख खर्च इसके बाद भी पंडरी का पंचायत भवन पूरा नहीं हुआ। इस पंचायत भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ पिछले पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद गांवों के विकास के लिए बनी प्रशासनिक समिति के कार्यकाल में हुआ था।
विज्ञापन

उस समय जो प्रशासक थे वर्तमान में नगरा के एडीओ पंचायत हैं। उस समय पड़री ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार चौरसिया थे। शुरुआती दौर में सिर्फ पंचायत भवन की दीवारें खड़ी की गई थीं। जब काफी हो हल्ला हुआ तो येन केन प्रकारेण छत की ढलाई हुई।
इस कार्य पर 11 लाख रुपये खर्च हो गए। इसी बीच उक्त सचिव का स्थानांतरण अन्य ब्लाक के लिए हो गया। तत्कालीन अधिकारियों ने तुरंत कार्यमुक्त भी कर दिया। स्थिति यह है कि पंचायत भवन में खिड़की तक नहीं लगी है। विद्युतीकरण भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरा के एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि अभी सभी लोग एसआईआर कार्य में लगे हुए हैं। इसके बाद निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें