फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए आतिफ का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकियामोड़। बेल्थरारोड नगर के इमिलिया मोहल्ला निवासी एवं जीएमएएम इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के मेधावी छात्र आतिफ का चयन राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

अब आतिफ 15 से 18 अक्तूबर तक अलीगढ़ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। आतिफ ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रतिभा के दम पर मंडलीय टीम में स्थान बनाया है। उनकी इस सफलता को विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
विद्यालय के खेल शिक्षक दानिश मोहसिन ने बताया कि आतिफ शुरू से ही शतरंज के प्रति गंभीर और समर्पित रहे हैं। नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति उनकी लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आतिफ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर जनपद और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. मोबीन ने छात्र को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत होती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी आतिफ को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ने खेल शिक्षक दानिश मोहसिन के मार्गदर्शन और उनके निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि विद्यालय के छात्र लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें