फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छितेश्वर नाथ महादेव मंदिर में शिव शक्ति त्रिशूल का लोकार्पण

विज्ञापन
छितौनी गांव ​स्थित छितेश्वरनाथ मंदिर परिसर में त्रिशुल के लोकार्पण के बाद जयकारा लगाते वरिष्ठ क
विज्ञापन
बांसडीहरोड। क्षेत्र के छितौनी गांव स्थित छितेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में स्थापित विशाल ‘शिव शक्ति त्रिशूल’ का लोकार्पण को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। जनपद के वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद त्रिशूल का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

मंदिर के विद्वान पुजारियों ने वैदिक रीति-रिवाज से पूजा संपन्न कराई। यह शिव शक्ति त्रिशूल वरिष्ठ शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे ने अपनी दादी एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका स्व. चंद्रावती दुबे की पुण्य स्मृति में स्थापित कराया है। मुख्य अतिथि आनंद दुबे ने कहा कि शिव शक्ति त्रिशूल सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों के आदर्शों को स्मरण रखने तथा माता-पिता और बुजुर्गों के सम्मान का संदेश देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें