सिकंदरपुर के लीलकर गांव में बनने वाले कन्या राजकीय इंटर कॉलेज की जमीन की जांच करते जिला विद्यालय
- फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। तहसील क्षेत्र के लीलकर गांव में कन्या राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण कराने के लिए जमीन की व्यवस्था में शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने गांव पहुंचकर लोगों से बातचीत की। इस पर तीन लोगों ने जमीन कम पड़ने पर जमीन देने का आश्वासन दिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा लीलकर व चकपुरुषोत्तम के ग्राम प्रधानों से मिलकर कम हो रही जमीन को गांव के ग्रामीणों से वार्ता कर उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस पर गांव के रविंद्र यादव, अखिलेश यादव व रमाकांत यादव ने कम हो रही जमीन को अपने बगल के खेत में जमीन देने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही अब इस विद्यालय के निर्माण कार्य के शुरू होने की उम्मीदे बढ़ गई है। ज्ञात हो कि क्षेत्रीय विधायक संजय यादव के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र में एकमात्र राजकीय कन्या विद्यालय की स्थापना की घोषणा सरकार ने की थी। इसके लिए धनराशि मार्च 2019 में ही रिलीज कर दी गई थी। बावजूद इसके कार्यदाई संस्था द्वारा जमीन की कमी दिखाकर निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा था। जिससे इस विद्यालय का निर्माण रुका हुआ था। अब जमीन उपलब्ध होने के बाद विद्यालय बनने का रास्ता साफ हो गया है जिसको लेकर इलाकाई लोगों में खुशी है।