फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरौली-खरीद पीपा पुल पर आवागमन आज से शुरू होने के आसार

विज्ञापन
सिकंदरपुर के खरीद दरौली घाट पर ध्वस्त दक्षिणी नाके को बनाने के लिए चल रहा युद्ध स्तर पर कार्य। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
सिकंदरपुर। खरीद-दरौली पीपा पुल का दक्षिणी नाका मंगलवार को टूटने से यूपी और बिहार के बीच आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था। दोनों तरफ के लोगों की परेशानी को देखते हुए विभाग ने कार्य शुरू कर दिया था। शुक्रवार को दो जोड़े पीपे को मंगवा कर नाका को जोड़ने का कार्य पूरा किया गया जिससे पैदल आवागमन तो चालू हो गया। विभागीय लोगों ने मोटरसाइकिल व चारों वाहन का आवागमन शनिवार को शुरू करने की संभावना जताई है। इस पीपे पुल से हजारों लोग प्रतिदिन इस पार से उस पार रिश्तेदारी व बाजार करने आते -जाते है। पुल टूटने से अब लोगो को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिससे लोगों को डेढ़ सौ किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ रहा है। सहायक अभियंता क्षितिश कुमार जायसवाल ने बताया कि पीपा पुल का निर्माण आज शाम तक पूरा हो जाएगा। आज से ही पैदल लोगों का आवागमन चालू कर दिया गया है। कल से वाहनों का भी आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें