फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: असम का हस्तशिल्प बलिया को लुभा रहा, 2000 में बिक रही बांस की कुर्सी

विज्ञापन
ददरी मेला के मीना बाजार में बांस से बने सामानों की खरीदारी करते लोग।संवाद - फोटो : वाहनों को डायवर्ट करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले में असम में बांस से बने आकर्षक उत्पाद लोगों को खूब भा रहे हैं। हस्तशिल्प उत्पादों की बिक्री बढ़ गई है। इसमें सबसे अधिक फ्लावरपॉट और बास्केट समेत तमाम वस्तुओं की बिक्री ज्यादा हो रही है। इसमें सबसे महंगी 2000 रुपये की बांस की कुर्सी है।
विज्ञापन

मेले में हाथ से बने गमले, कप, मग, हेयर क्लिप आदि ऐसे आकर्षक आइटम हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। दुकानदार मंसूर ने बताया कि उत्पादों को बनाने के लिए सिर्फ हाथों का प्रयोग होता है। आग के सहयोग से इसे पेंट किया जाता है, जिससे उत्पादों की खूबसूरती और बढ़ जाती है। ये उत्पाद बहुत मजबूत हैं।
उन्होंने बताया कि बांस के बने कप, मग और ट्रे की बिक्री सबसे अधिक हो रही है। कई स्टॉक समाप्त हो चुका है। 80 रुपये से लेकर 300 रुपये तक के सामान है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होती है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक ददरी मेले में अब भीड़ उमड़ने लगी है। सोमवार को भी मेले में काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह से देर रात तक मेले में लोगों के आने व जाने क्रम लगा रहा। लोगों झूला, मौत का कुआं संग जलपरी का आनंद उठाया। सबसे अधिक बच्चे मस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन

महिलाएं शृंगार समेत घरेलू सामान की खरीदने में व्यस्त रहीं।
नगर पालिका परिषद के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मी हड़ताल पर रहे है।
कुछ ग्रामीण क्षेत्रों से सफाई कर्मी बुलाए गए थे, फिर बुलाया गया है। रात में मेले की सफाई करायी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें