घोघा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर बुधवार को नवनियुक्त आशा बहुओं ने अपनी मानदेय को लेकर धरना प्रदर्शन के साथ ही तालाबंदी किया। इसके बाद आशा बहुओं ने अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपनी मांग पत्र सौंपा।
मांग पत्र में उल्लेख किया है कि जिला स्वास्थ समिति द्वारा 23 मार्च 2021 को हम लोगों का चयन किया गया जिसके तहत एक सप्ताह प्रशिक्षण भी एक अप्रैल तक पूर्ण किया। लेकिन अब वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है लेकिन अबतक उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। आशा बहुओं ने एक साल से लंबित मानदेय भुगतान कराने की मांग की। इस मौके पर ममता देवी, कुसुम देवी, उषा देवी, सरिता देवी, अनीता देवी, पूनम देवी, नीलम देवी, सुगंधित देवी, नीलम देवी, गीता देवी, रानी देवी रही। इस बाबत अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि आशाओं का भुगतान करने का प्रयास किया जा रहा है शीघ्र भुगतान होने की उम्मीद है।