फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर का आरोपी कट्टा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में गैंगेस्टर में वांछित आरोपी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर उसके पास से एक बाइक बरामद किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मैं एसआई अजय यादव आदि क्षेत्र में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगेस्टर का वांछित आरोपी जिसके पास अवैध असलहा भी है वह झरकटहां के रास्ते जोड़ा पुल की तरफ से कस्बे की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम ने पुलिया के पास झरकटहां तिराहे पर उसे पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम धीरज उर्फ छोटू सिंह निवासी भाखर (खरिका) बताया। उसके पास से एक 12 बोर का लोडेड कट्टा तथा एक अदद जिंदा कारतूस एवं एक बिना कागजात के अपाचे बाइक बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें