फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ईरिक्शा की जद में आने से पूर्व सैन्यकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के बांसडीहरोड-सहतवार मार्ग स्थित रघुनाथपुर गांव के समीप बुधवार की सुबह टहलने निकले पूर्व सैनिक सुरेश सिंह की ईरिक्शा की जद में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक ईरिक्शा छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चंद्रपुरा के रघुनाथपुर गांव निवासी सुरेश सिंह (65) एयरफोर्स से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में ही रह रहे थे। प्रतिदिन की तरह सुरेश सिंह गांव निवासी विजय बहादुर सिंह के साथ बुधवार सुबह बांसडीह रोड-सहतवार मार्ग पर रघुनाथपुर गांव समीप सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान सहतवार की तरफ से बांसडीह रोड जा रही सवारियों से भरी अनियंत्रित ई रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे सुरेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। विजय बहादुर सिंह को मामूली चोटें आईं। आसपास के लोग जिला अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें