चिकित्सकों ने गोली को बाहर निकाल दिया और प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सीओ सिटी भूषण वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और जवान से पूछताछ की। घायल जवान ने पूछताछ में बताया कि उसके ही गांव के ही आरोपी ने गोली मारी है। बाइक गांव का ही दूसरा युवक चला रहा था।
जवान ने बताया कि वर्ष 2018 में आरोपी की बहन ने घर से भाग किसी के साथ शादी कर ली था। इसमें मुझे, मेरे चचेरे भाई व एक अन्य युवक को आरोपी बनाया था। पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में एक माह पूर्व कोर्ट से रिहा हुए हैं।
23 जुलाई 2021 को सिलीगुड़ी ड्यूटी पर गया था। तीन अगस्त को कोर्ट में पेश होने के लिए दो अगस्त को गांव में छुट्टी पर आया था। शनिवार की शाम अपने चचेरे भाई के साथ ड्यूटी पर जाने के लिए बलिया रेलवे स्टेशन पर बुलेट से आ रहा था। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। सीओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।