फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की तस्करी: पुलिस ने पकड़ी एंबुलेंस, बरामद हुई शराब की खेप, चालकर झांसा देकर फरार

Fri, 06 Aug 2021 07:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

पुलिस ने 868 लीटर शराब बरामद की है। यूपी के बलिया जिले में बैरिया थाना क्षेत्र से सटे बिहार की मांझी पुलिस ने एंबुलेंस को पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में अंग्रेजी शराब लेकर अवैध रूप से चांद दीयर पुलिस चौकी होते हुए जयप्रभा सेतु पार कर बिहार जा रही एंबुलेंस को बलिया मोड़ पर बिहार की मांझी थाना पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि चालक और उपचालक एंबुलेंस छोड़कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने जब्त एंबुलेंस में छिपाकर ले जाई जा रही 868 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।

विज्ञापन


बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दीयर पुलिस चौकी होते हुए अवैध रूप से शराब ले जाते वाहनों को बिहार की मांझी पुलिस बार-बार पकड़ रही है, लेकिन बैरिया पुलिस के हाथों ये शराब तस्कर नहीं लगते हैं। एक बार फिर गुरुवार देर शाम बलिया मोड़ पर चेकिंग अभियान के दौरान सायरन बजाते हुए एंबुलेंस चालक पुलिस को झांसा देकर आगे निकल गया।

हालांकि पुलिसकर्मियों ने बाइक से खदेड़कर मझनपुरा के पास एंबुलेंस को पकड़ लिया। अंधेरे का लाभ उठाकर चालक और उप चालक भाग निकले। जब्त एंबुलेंस में जीपीएस भी लगा हुआ था। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया की तस्करों की ओर से एंबुलेंस का नंबर प्लेट भी बदल दिया गया है। इसकी जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें