फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्थरारोड। उभांव थाना पुलिस ने बुधवार को अवैध असलहे बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक पिस्टल, तीन तमंचे, कारतूस, असलहा बनाने के उपकरण के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उभांव थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खंदवा गांव के पूरब तरफ नहर के किनारे दबिश दी। यहां से अवैध तमंचा फैक्ट्री से संजय साहनी पुत्र महंगू लाल साहनी, गोविंद यादव पुत्र लालू यादव निवासी मोलनापुर थाना मधुबन जनपद मऊ निवासी मिश्रौली मिथिलश उर्फ लालू यादव पुत्र गोपाल यादव निवासी पालपूरा दुबारी मधुबन मऊ को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से एक मिस्टल, दो तमंचास कारतूस के साथ अवैध शस्त्र बनाने का सामान बरामद किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अवैध हथियार बनाकर बेचते हैं। घटना वाले दिन संजय साहनी तमंचे को किसी को बेचने जा रहा था। पुलिस ने चेकिंग करते समय तुर्तीपार रेगुलेटिंग पुलिया के पास पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद नगरा पुलिस के साथ खंदवा में छापामारा। आरोपियों से एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें