रेवती। अमृत भारत स्टेशन स्कीम के अंतर्गत रेवती रेलवे स्टेशन को क्राॅसिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इसके संबंध में महाप्रबंधक एवं इंजीनियरिंग पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के तरफ से मुख्य इंजीनियर, स्टेशन बचाओ संघर्ष समिति के नेता लक्ष्मण पाण्डेय और ओमप्रकाश कुंवर के नाम से प्राप्त हुआ है।
पत्र में कहा कि रेवती रेलवे स्टेशन को अर्निंग की श्रेणी को देखते हुए रेलवे बोर्ड के सर्कुलर के अनुसार बलिया-छपरा डबलिंग के दौरान हाल्ट स्टेशन में परिवर्तित किया गया था। वर्तमान में इस स्टेशन को क्राॅसिंग स्टेशन बनाए जाने का कार्य स्वीकृत हुआ है तथा शीघ्र ही कराया जाएगा। इस पत्र की सूचना के बाद नगर तथा स्थानीय स्टेशन से संबंधित लोगों में खुशी है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पाण्डेय, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विरेन्द्र गुप्ता, भाजपा नेता मांडलू सिंह, सपा नेता अमित पांडेय, अमरजीत यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।