फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती गांव के नोनिया छपरा निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और महामारी प्रभारी डॉ. जियाउल हुदा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

जिला महामारी एवं कोरोना प्रभारी डॉ. जियाउल हुदा ने बताया कि पॉजिटिव पाया गया युवक गाजियाबाद में सैंपल देकर 18 मई को बलिया आया था। इसे यहां होम क्वारंटीन किया गया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि इसे लेकर अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 13 हो गई है। इनमें से बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर के एक मरीज जो जिले में सबसे पहले पॉजिटिव पाया गया था को आजमगढ़ में भर्ती कराया गया है। शेष 12 मरीज यहां बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में रखे गए हैं और सभी सामान्य हैं। अभी तक उनमें कोई लक्षण सामने नहीं आए हैं और उनकी देखभाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें