फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में खुलेआम जारी है पशु तस्करी, 11 मवेशी व एक तस्कर को विहिप ने पकड़ा

विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के महावीर घाट के समीप पकड़े पिकअप पर लदी बिहार जाने - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले में पशु तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष मंगलदेव चौबे के नेतृत्व में शनिवार की भोर में महावीर घाट स्थित हनुमान मंदिर के पास पशुओं से लदी तीन गाड़ियों को पकड़ा। इस दौरान पशु तस्करों ने विहिप जिलाध्यक्ष को मारपीट कर घायल कर दिया और दो गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गए। जबकि एक गाड़ी पर लदे 11 मवेशियों को विहिप सदस्यों ने नहीं जाने दिया। वहीं एक पशु तस्कर को भी पकड़ लिया। सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद पुलिस के पहुंचने को लेकर विहिप सदस्यों में रोष है। पुलिस मवेशियों को लेकर कोतवाली आई।
विज्ञापन

विहिप जिलाध्यक्ष मंगलदेव चौबे को तीन से सूचना मिली कि महावीर घाट होते पशु तस्कर वाहनों मवेशियों को बिहार ले जा रहे हैं। इसके बाद विहिप सदेस्य शनिवार की भोर में करीब तीन बजे महावीर घाट की बाइक से निकले। जिन्हें 112 नंबर पुलिस ने महावीर घाट पर रोक लिया और आगे जाने से मना किया। विहिप के सदस्यों ने गंगा स्नान की बात बताई तो जाने दिया गया। जब विहिप के सदस्य महावीर घाट स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो तीन गाड़ियों पर मवेशी लदे हुए थे। जब उन्हें पकड़ना चाहा तो तस्करों ने उनके और सदस्यों पर हमला बोल दिया। बताया कि इसमें वह और जिला उपाध्यक्ष को चोटें आई। पशुतस्कर दो वाहनों को लेकर भाग गए जबकि एक वाहन को रोक लिया गया जिसपर तीन मवेशी लदे हुए थे। वहीं कुछ दूरी पर आठ मवेशी को पशु तस्करों ने बांधा हुआ था। इसके बाद विहिप सदस्यों ने पुलिस को सूचना दिया। लेकिन पुलिस आराम से छह बजे पहुंची। तत्पश्चात विहिप के सदस्यों ने पुलिस के साथ 11 मवेशियों को लेकर कोतवाली आया। जहां विहिप के विभागाध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय, हिंदू जागरण मंच विधि प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री विवेकानंद पांडेय सहित दर्जनों सदस्यों कोतवाली पहुंच गए, वहां से पुलिस अधीक्षक आवास पर पहुंच कर एसपी से मिले। एसपी ने आश्वासन दिया कि पकड़े गए अभियुक्त समेत अन्य पर गैंगेस्टर समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें