फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण

विज्ञापन
सीएचसी सोनवानी का निरीक्षण करते सीएमओ डा.जितेंद्र पाल समेत अन्य। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
हल्दी। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी पर शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा.जितेंद्र पाल ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सक रूम, वार्ड, प्रसव रूम, एक्सरे रूम, फार्मासिस्ट रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के उपस्थित पंजिका का निरीक्षण किया, जिसमें दो लोग अनुपस्थित मिलेें। इस पर उन्होंने उन लोगों से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने अधीक्षक मुकर्रम अहमद से कोरोनो जांच की संख्या बढाने और लोगों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए निर्देशित किया। सोनवानी के अधीक्षक ने मुख्य चिकित्साधिकारी से आठ एनएम की मांग की। इस मौके पर डॉ. जगमोहन प्रसाद, डॉ.स्माइल, डॉ. बरमेश्वर सिंह, फार्मासिस्ट रामप्यारे शर्मा, पशुपतिनाथ पांडेय, मीना सैनी, राकेश सिंह, दिलीप आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें