फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्कर गिरफ्तार, 20 गोवंश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के गौरामदनपुरा में पुलिस ने दो घरों से 20 गोवंश बरामद कर एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं अंधेरे का लाभ उठाते हुए तीन पशु तस्कर भाग निकले।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष डीके पाठक टंडवा चट्टी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। बंगाल ले जाने के लिए काफी संख्या में गोवंश को गौरामदनपुरा में रखने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस को देखते ही रामअशीष भागने लगा, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से 20 गोवंश को बरामद किया। वहीं तीन अन्य पशु तस्कर भाग निकलने। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बरामद गोवंश को अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल रघुनाथुर भेज दिया। थानाध्यक्ष डीके पाठक ने बताया कि फरार पशु तस्करों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें