फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः बाढ़ से बचाव के लिए परियोजना का काम पूरा नहीं होने पर बिफरे ग्रामीण , नेशनल हाईवे किया जाम

Wed, 04 Aug 2021 01:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बाढ़ से एनएच-31 को बचाने के लिए शासन ने 34 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर किया था। ठेकेदारों ने कार्य में मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई और निर्धारित समय पर इसे पूरा भी नहीं किया। गंगा का जलस्तर बढ़ते ही कार्य को आधा-अधूरा छोड़ कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
बलियाः ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे किया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में एनएच 31 को गंगा के कटान से   बचाने के लिए शासन की ओर से मंजूर की गई परियोजना का काम आधा-अधूरा छोड़ कर भागने पर बाढ़ नियंत्रण विभाग के खिलाफ लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 31 पर रामगढ़ ढाले पर जाम लगा दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष हल्दी राजकुमार सिंह और चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे। जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने के लिए अड़े रहे। 

विज्ञापन


बता दें कि बाढ़ और कटान से एनएच-31 को बचाने के लिए शासन ने 34 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर किया था। ठेकेदारों ने कार्य में मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई और निर्धारित समय पर इसे पूरा भी नहीं किया। गंगा का जलस्तर बढ़ते ही कार्य को आधा-अधूरा छोड़ कर फरार हो गए।

वहीं बाढ़ विभाग इन ठेकेदारों पर कारवाई के बजाए फ्लड फाइटिंग के तहत कटान रोकने के लिए बालू की बोरियां डलवाने लगा। लेकिन गंगा की धारा में इन बोरियों का कहीं अता-पता नहीं चल रहा। कटान एनएच- 31 के पास तक पहुंच गया है। इससे नाराज ग्रामीण बुधवार सुबह एनएच-31 के रामगढ़ ढाले पर पहुंच गए।

विज्ञापन

दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर के जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष हल्दी राजकुमार सिंह ने कटान पीड़ितों को समझाकर के खुलवाने का प्रयास किया लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। उनकी मांग थी कि जब तक बाढ़ नियंत्रण विभाग का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं आता, तब तक धरना खत्म नहीं होगा। ग्रामीणों ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी का दबाव एनएच पर पड़ने लगा है। ग्रामीणों के घर आदि अब इसकी चपेट में आने के मुहाने पर पहुंच गए हैं।
 
विज्ञापन

 खतरा बिंदु के पार पहुंचा गंगा का जलस्तर

बलिया जिले के रामगढ़ा में गंगा नदी के जलस्तर ने बुधवार सुबह खतरा बिंदु 57. 615 को पार कर गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गाय घाट पर बुधवार की सुबह गंगा का जलस्तर 57.720 मीटर दर्ज किया गया। गंगा में प्रति घंटा आधे सेंटीमीटर का बढ़ाव बना हुआ है। निचले इलाकों में पानी फैलना शुरू हो गया है। इसके चलते जगछपरा, शुक्ल छपरा, डांगरबाद आदि मौजे में सैकड़ों एकड़ खड़ी फसल जलमग्न हो गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें