फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुलिस के कार्रवाई से नाराज ई रिक्शा चालकों ने रोकी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलिया। नगर में संचालित ई रिक्शा संचालकों ने रूट नंबर नहीं मिलने पर बुधवार को सतीश चंद्र काॅलेज के पास अपने ई-रिक्शे खड़े कर हड़ताल शुरू कर दी। याताया पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया।
हड़ताल की जानकारी होते ही टीएसआई शमद खान मौके पर पहुंच गए और ई-रिक्शा संचालकों से बात की। लेकिन ई-रिक्शा संचालक अपनी जिद पर अड़े रहे। ई-रिक्शा संचालकों ने कहा कहा कि उन्हें रूट नंबर नहीं दिया जा रहा है। इससे उनको दिक्कत रूट पर चलने में दिक्कत हो रही है। यातायात पुलिस भी रूट को लेकर रोक-टोक करती है। यदि हम लोग मेले में आने वाले लोगों को लेकर जाते हैं तो रूट नंबर का हवाला देकर ई-रिक्शा का चालान कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, यातायात प्रभारी समद खान ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों का आरोप बेबुनियाद है। प्रत्येक रूटों पर 500-500 ई-रिक्शा का रूट नंबर अलाट किया गया है। इसके अलावा शहीद चौक में ई-रिक्शा चालक प्रतिबंधित है। बावजूद ई- रिक्शा चालक मनमानी तरीके से चला रहे हैं। जिनको चेतावनी देते हुए शहर से बाहर चलाने के लिए निर्देशित किया गया है। बताया कि ई रिक्शा चालक संघ के पदाधिकारियों को बता दिया गया है कि यदि किसी रूट पर ई-रिक्शा नहीं चल रहा है तो उस पर अपना रूट नंबर लेकर समायोजित करा सकते हैं। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई तय है। बताया कि सुबह 10 बजे से 204 ई-रिक्शा को एससी कालेज चौराहा के पास रोका गया था। जिसके कारण नगर में यातायात व्यवस्था सही रूप से संचालित हुई।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें