फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शादी का झांसा देकर रहा लिव इन में, अब कर रहा इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलिया। लिव इन रिलेशनशीप में रहने के बाद हुए अलगाव की शिकायत बुधवार को राज्य महिला आयोग में पहुंची। जिले के रेवती थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने जनसुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव से न्याय की गुहार लगाई।
पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया था कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर बीते कुछ समय से लिव इन रिलेशनशिप में था। अब वह साथ साथ रहने से इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा राज्य महिला आयोग की सदस्य के सामने तीन भूमि विवाद और छह दहेज उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतें भी आई जिसका संज्ञान लेती हुई सदस्य ने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र की करीब दस महिलाओं ने बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव से अपनी व्यथा बयां की और न्याय की गुहार लगाई। इसमें अधिकतर मामले दहेज, भूमि विवाद तथा घरेलू हिंसा आदि से संबंधित रहे।
उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनाती श्रीवास्तव शहर स्थित लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में महिला जनसुनवाई कर रही थी। इस दौरान 10 पीड़ित महिलाओं ने सदस्य को प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

जिसका संज्ञान लेते हुए सदस्य ने संबंधित अधिकारी व थाना प्रभारी से दूरभाष पर बात की और प्रकरण की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। साथ ही चेताया कि किसी स्तर पर लापवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें