फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 12 Mar 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गृह विकास खंडों में कार्यरत मुख्य सेविकाओं के अन्यत्र स्थानांतरण, बीमा की रसीद न देने, बकाया एरियर सहित 16 सूत्री मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर पहुंचे जिला कार्यक्रम अधिकारी के प्रतिनिधि मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


अधिकारी के प्रतिनिधि ने 31 मार्च के पूर्व पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अनिश्चित कालीन धरना समाप्त कर दिया।

धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिला संरक्षक देवेंद्र नाथ यादव ने कहा कि जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिक ाओं का बीमा किस विभाग द्वारा जमा नहीं किया जा रहा है। इसका भी पता नहीं है।

इसके चलते मृत्यु की दशा में उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से उनके कार्य के अलावा अन्य कार्य भी लिया जा रहा है। इस कारण वे अपना कार्य सही ढंग से नहीं कर पा रही हैं। बावजूद जिला कार्यक्रम अधिकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के विरुद्ध कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसे तत्काल बंद किया जाए। कहा कि एक ही ब्लाक परियोजना के अंतर्गत मुख्य सेविका गृह ब्लाक में पांच-पांच वर्षों से जमी हैं, जो शासनादेश का उल्लंघन है। बावजूद कार्यक्रम अधिकारी उनका स्थानांतरण गैर ब्लाकों में नहीं कर रहे हैं।

इस मौके  पर उर्मिला यादव, उपेंद्र कुमार सिंह, लक्ष्मी यादव, मनभरन यादव, विमला ठाकुर, विमला पांडेय, माधुरी सिंह, अजय यादव, संजू सिंह, शिवकुमारी, बबिता देवी, संगीता गिरि, प्रभा यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रही। अध्यक्षता उर्मिला यादव और संचालन मनभरन यादव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें