हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्ममाईन गांव में शनिवार की रात अराजकतत्वों ने बजरंगबली की मूर्ति तोड़ दी। इससे गांव में तनाव फैल गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
बताया जा रहा है कि ब्रह्ममाईन गांव स्थित हनुमान की मूर्ति शनिवार की देर रात कुछ अराजकतत्वों ने तोड़ दी। इसकी खबर लगते ही गांव के दर्जनों लोग टूटी प्रतिमा के पास पहुंचकर हो-हल्ला करने लगे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना हनुमानगंज पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, जहां मंदिर स्थापित है, वह ग्राम समाज की जमीन है। इसके पीछे कुछ लोगों का घर है, जो मूर्ति रखने का विरोध कर रहे थे। संवाद