बेल्थरारोड। नगर के जिला सहकारी बैंक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के पीछे एक बगीचे में आग लग गई। इससे आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में अफरातफरी मच गई। बगीचे से उठते धुएं के गुबार को देख लोग सहम गए और पुलिस को सूचना दी।
उभांव थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह और सीयर चौकी प्रभारी मदनलाल सदलबल मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से आग पर काबू पाई। जिला सहकारी बैंक और सीएचसी सीयर के पीछे बगीचा है, जो चारों तरफ से रिहायशी मकानों से घिरा हुआ है। बगीचे से अचानक धुआं निकलने लगा। धीरे-धीरे धुआं चारों तरफ फैल गया और सीएचसी और बैंक को अपनी जद में ले लिया। यह देख मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने कड़ी मशक्कत कर पानी उड़ेल आग पर काबू पाया। इस दौरान आग की जद में आए कई पेड़ झुलस गए। संवाद