फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चाचा के साथ जा रहे मासूम की ट्रैक्टर से दबकर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम अपने चाचा के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेत जा रहे सारंगपुर निवासी विजय यादव के पुत्र अंजनी (6) की माैत हो गई।
विज्ञापन

मासूम अपने चाचा सुनील यादव के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेतों की तरफ जा रहा था। सारंगपुर पुलिया के पास अंजनी असंतुलित होकर गिर पड़ा। बच्चे को गिरता देख चालक सुनील अपना नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर वहीं पलट गया। दुर्भाग्यवश, बच्चा ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से बातचीत की जा रही है। वह पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें