हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार की मुख्य सड़क पर स्थित एक मिठाई की दुकान में बृहस्पतिवार की सुबह 5.30 बजे सिलिंडर में ब्लास्ट होने से आग लग गई। धमाके से मिठाई की दुकान का टिन शेड उड़ गया। सिलेंडर का ऊपरी हिस्सा 200 मीटर दूर जा गिरा।
फायर ब्रिगेड के जवानों ने किसी तरह से आग को काबू में किया। दुकान के अंदर 15 खाली सिलिंडर बरामद हुए।
हनुमानगंज चट्टी पर माखन भोग में कारीगर रात करीब एक बजे तक मिठाई बनाने कार्य किए। उसके बाद दुकान के ऊपरी हिस्से में सोने चले गए। भोर में अचानक सिलेंडर में आग लगने की भनक लगने पर वह नीचे की तरफ भागकर बाहर आ गए। इसी बीच तेज धमाके साथ सिलेंडर फटने के साथ ही उसका ऊपरी हिस्से सड़क के पूरब साइड एक हाता में जा गिरा। उसमें कोई रहता था। आग लगने की सूचना पर तत्काल मौके पर डायल 112 व फायर ब्रिगेड की जवान पहुंच गए। जवानों ने किसी तरह से आग को काबू किया। वहा तैयार मिठाइयां खराब हो गई। लोगों के अनुसार सिलेंडर फटने की आवाज लगभग 1 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। दुकान के अंदर करीब 15 सिलेंडर खाली पड़े हुए थे। दुकानदार लल्लन प्रसाद ने बताया कि संभवत: शार्ट सर्किट से आग पकड़ ली। हनुमानगंज चौकी इंचार्ज आदर्श श्रीवास्तव ने बताया कि एक सिलेंडर फटा है। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच कर आग का शांत किया।