फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नगर पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी पलटाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और बांसडीह व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर की गाड़ी को बदमाशों धक्का मार नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। दोनों सोमवार की रात्रि सभासद की दादी का अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे। घटना गाजीपुर जिले के महाराजगंज में हाईवे के पास हुई। जिस गाड़ी से धक्का मारने की बात कही जा रही है वह एसयूवी है।
विज्ञापन

घटना के बाद पंचायत अध्यक्ष ने गाजीपुर कोतवाली में इसकी जानकारी दी। इस पर गाजीपुर कोतवाली ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया।
बांसडीह नगर पंचायत के वार्ड पांच के सभासद अनमोल गुप्ता की दादी के अंतिम संस्कार करके वाराणसी से सोमवार की रात्रि वापस करीब 10 बजे गाजीपुर जनपद के महाराजगंज पेट्रोल पंप हाईवे के निकट अपनी गाड़ी से वापस बांसडीह वापस आ रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच एक एसयूवी जो गोंडा के सिद्धार्थ पांडेय के नाम पर पंजीकृत है, में बैठे चार लोगों ने गाड़ी पलटने का प्रयास किया। धक्का मारने वाले चालक को शीशा खोलने का इशारा भी कर रहे थे। घटना की जानकारी होते ही उनके आवास पर लोगों की भीड़ इकट़ठी हो गई। भारतीय जनता पार्टी बांसडीह के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार ओझा ने इस घटना की घोर निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें