फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, पुलिस ने कराई मरम्मत

विज्ञापन
रसड़ा क्षेत्र रोहना गांव डॉ. भीमराव अंबेडकर का अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त प्रतिमा का मरम्मत - फोटो : 1
विज्ञापन
रसड़ा (बलिया)। रोहना गांव में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने डाॅ.भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर बसपा नेता एवं राजस्व टीम संग पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराई। इसके बाद लोग शांत हुए। जिला पंचायत सदस्य रामनाथ व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
अराजक तत्वों ने प्रतिमा की नाक एवं अंगुली को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह लोगों की नजर आंबेडकर की क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर पड़ी तो शोर मचाया तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर तत्काल नायब तहसीलदार उदय राज रत्ना, क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह ने घटना पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत किया। जिला पंचायत सदस्य रामनाथ व्यापारी ने बसपा जिलाध्यक्ष नंदलाल राम पूर्व प्रधान महेंद्र राम, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह रिशु, हिंदू युवा सभा के जिला अध्यक्ष सत्या सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को मरम्मत कराकर लोगों को आश्वस्त किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा किसी निर्दोष को फंसने नहीं दिया जायेगा। प्रतिमा का मरम्मत होने पर आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें