बलिया। तहसील व नगर पंचायत मुख्यालय में मई में होने वाली बिजली कटौती का शासन की तरफ से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ग्रामीण इलाके में छह घंटे, तहसील और नगर पंचायत स्तर पर रोजाना ढाई घंटे की बिजली कटौती होगी।
एक से 31 मई तक का शेड्यूल जारी किया गया है। ग्रामीण इलाके में रोजाना छह घंटे की बिजली कटौती होगी। 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। सुबह 5 से 6 बजे के बीच कटौती होगी। 9:45 से 12:45 बजे के बीच कटौती होगी। इस अवधि को छोड़कर शेष 18 घंटे आपूर्ति की जाएगी। इसी तरह तहसील इलाकों में रोजाना सुबह पांच से 7:00 बजे व 12:15 से 1:15 के बीच 2:30 घंटे की कटौती होगी। नगर पंचायत इलाके में रोजाना सुबह 5:45 से 6:45 व 1:15 से 2:45 बजे के बीच कटौती होगी। शहर में 24 घंटे बिजली सप्लाई की जाएगी। अधीक्षण अभियंता विनोद जायसवाल ने बताया कि शासन से जारी निर्देश के अनुसार सप्लाई की जाएगी।