फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के साथ अब खाद की भी हो रही तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब के तस्करी के साथ-साथ अब क्षेत्र से उर्वरकों की तस्करी भारी मात्रा में बिहार के लिए की जा रही है। इसमें यूपी के किसानों के लिए भेजी जाने वाली रसायनिक खाद यूरिया, डीएपी के साथ अन्य कीटनाशक शामिल हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के विभिन्न बाजारों से ट्रकों पर लादकर बिहार के छपरा, सिवान सहित अन्य जनपदों में मांझी के जयप्रभापुल के रास्ते खाद कालाबाजारी कर भेजी जा रही है। पिकअप व अन्य छोटे वाहनों से महुली पीपापुल के रास्ते आरा व बिहार के अन्य जनपदों में भेजी जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों की माने तो पुलिस के मौन सहमति से यह अवैध तिजारत चल रही है। जागरूक लोगों ने इस संदर्भ में जरूरी कार्रवाई करने की गुहार जिलाधिकारी से लगाई है। वहीं, दूसरी तरफ क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र का कहना है कि हम सहयोग करने को तैयार हैं। अगर इज तरह की समस्या है तो कृषि विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें